G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के एनएच 2 पर ट्रेलर के सामने अचानक आवारा जानवर आ जाने के पर उसको बचाने के प्रयास में ट्रेलर और ट्रक की भिड़ंत हो गई। जिसमें ट्रेलर चालक घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानीयों ने सरकारी एंबुलेंस को दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार राजस्थान जिला जलाटाक थानां लाम्बारी सिंह के डोकरिया गाँव निवासी प्रहलाद का 24 वर्षीय पुत्र राकेश जो ट्रेलर चालक है वह राजस्थान से उड़ीसा ट्रेलर में समान लोड कर जा रहा था। तभी मलवा थानां क्षेत्र के एनएच 2 पर अचानक रोड पार कर रहे आवारा जानवर को बचाने के प्रयास में ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। जिससे ट्रेलर चालक राकेश घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानियों ने सरकारी एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share