उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के सातों धरमपुर के समीप चलती बाइक से गिरकर महिला घायल हो गई। घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के नरोत्तमपुर गांव निवासी कुलदीप की 22 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी देवी असोथर थाना क्षेत्र के कुसुंभी गांव अपने मायके से भाई उमेश के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी ससुराल आ रही थी।

जब वह कोतवाली क्षेत्र के सातों धरमपुर गांव के समीप पहुंची तभी पीछे बैठी लक्ष्मी देवी बाइक से रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल लक्ष्मी देवी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर महिला को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!