उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में सम्पूर्ण समाधान दिवस खागा तहसील परिसर के सभागार कक्ष में जिलाधिकारी श्रुति सिंह की अध्यक्षता में फरियादियों की लगभग 142 शिकायतों में लगभग 08 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। और शेष 134 प्रार्थना पत्रों को तत्काल विभागीय अधिकारियों को निस्तारित करने हेतु आदेशित किया।
खागा तहसील परिसर के सभागार कक्ष में सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की आयी शिकायतों को निस्तारण करते हुए जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने बताया कि सर्वाधिक फरियादियों के प्रार्थना पत्र राजस्व, पुलिस, विद्युत, आपूर्ति व अन्य विभागों की पायी गयी थी। और इन्होंने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की कुल 142 प्रार्थना पत्र प्राप्त किया गया है। जिसमें से मौके पर ही 8 प्रार्थना पत्रों को निस्तारण कर दिया गया।तथा इन्होंने बताया कि शेष 134 फरियादियों के प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण करने के लिए आदेशित किया गया है।
और पूर्व की लाम्बित शिकायतों को गठित टीम के माध्यम से निस्तारण कर अवगत कराने हेतु आदेशित किया। इस मौके पर जिलाधिकारी श्रुति, पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी,वन अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं राजस्व व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
