उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के कस्बे में एक स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। जिससे स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया घटना की सूचना स्थानियों ने सरकारी एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार कानपुर जनपद के काकादेव थाना क्षेत्र निवासी स्वर्गी रमेश का 50 वर्षीय पुत्र विमल व उसके साथ स्वर्गीय ए०जे० शर्मा का पुत्र यतेंद्र दोनों स्कूटी पर सवार होकर किसी काम से फतेहपुर जनपद आ रहे थे।

जब वह मलवा थाना क्षेत्र के कस्बे में पहुंचे तभी उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें विमल गंभीर रूप से घायल हो गया घटना की सूचना स्थानियों ने सरकारी एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए सरकारी एम्बुलेन्स से रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!