उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के शरकी गांव के समीप एक तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन बाइक सवार को टक्कर मारता हुआ निकल गया। जिससे बाइक सवार रोड पर गिरकर घायल हो गया। घटना की सूचना उसके परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे परिजन घायल को अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के कोर्रा सादात गांव निवासी सुरेश का 25 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र बाइक पर सवार होकर किसी काम से गाजीपुर कस्बा गया था।

वहां से वापस आते समय शरकी गांव के समीप एक तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारता हुआ निकल गया। जिससे सुरेंद्र रोड पर गिरकर घायल हो गया घटना की सूचना उसके परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे परिजन घायल को अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!