G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव में सन्दिग्ध अवस्था में आग लगने से नव विवाहित गंभीर रूप से झुलस गई। घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस नव विवाहिता को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ् केंद्र लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव निवासी जितेंद्र यादव की 28 वर्षीय पत्नी नीतू यादव से चार माह पूर्व जितेंद्र की शादी हुई थी। जो आज घर मे सन्दिग्ध अवस्था में आग लगने से गंभीर रूप से झुलस गई। जिसकी सूचना परिजनी ने सरकारी एंबुलेंस को दी। वहीं सूचना पर पहुंची एंबुलेंस नव विवाहिता को इलाज के लिए हरदो सीएचसी लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में नव विवाहिता की मौत हो गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share