उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र आदमपुर गांव के समीप खेतों में दवा डालने के लिए लेने जा रहे साइकिल सवार किसान को बाइक चालक टक्कर मारता हुआ निकल गया। जिससे साइकिल सवार किसान रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने सरकारी एंबुलेंस को दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल किसान को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी सुंदर लाल का 60 वर्षीय पुत्र झूरी साइकिल पर सवार होकर मीरमऊ खेतों में दवा डालने के लिए लेने जा रहा था।

जब वह आदमपुर गांव के समीप पहुंचने ही वाला था। तभी रोड से गुज़रा एक तेज रफ्तार बाइक चालक उसकी साइकिल को टक्कर मारता हुआ निकल गया। जिससे साइकिल सवार झूरी रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने सरकारी एंबुलेंस को दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल किसान को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वही जिला अस्पताल पहुंचे घायल के भाई रतन ने घटना के बारे में बताया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!