उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले।में छठवें राष्ट्रीय पोषण माह के अर्न्तगत आज बाल विकास परियोजना शहर में पोषण माह से सम्बंधित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कम्पोजिट विद्यालय रस्तोगी गंज स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र में किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई आयोजित की गई जिसमें अनामिका गुप्ता, सोनाली, किश्वरी, ऋतु द्विवेदी एवं फिजा की गोद भराई का कार्यक्रम किया गया। इसके उपरान्त 06 माह के बच्चें शान्वी मौर्य, वंश गुप्ता, अनायखा, शिवेन्द्री एवं आरोही आदि बच्चों का अन्नप्राशन किया गया।

इसके उपरान्त विभाग से प्राप्त पोषाहार से बने व्यंजनों की प्रतियोगिता आगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा आयोजित की गई, जिसमें प्रथम स्थान शिव कुमारी आंगनवाड़ी कार्यकत्री केन्द्र झाऊपुर 07, द्वितीय स्थान दिव्या वर्मा आंगनवाड़ी सहायिका केन्द्र अरबपुर 03 तथा तृतीय स्थान निर्मला बेन आंगनवाड़ी कार्यकत्री केन्द्र हरिहरगंज 01 को प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव, बाल विकास परियोजना अधिकारी शहर रवि शास्त्री,

खण्ड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र जिलेदार सिंह, क्षेत्रीय सभासद तथा बाल विकास परियोजना शहर की मुख्य सेविकाए नीरा भाष्कर, रेखा श्रीवास्तव, हिमांचल कुमारी, विनोदनी सिंह, मधु गुप्ता एवं आगनवाड़ी कार्यकत्रियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित थे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share