उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के औढेरा गांव में सन्दिग्ध अवस्था में घर के अंदर फांसी लगाने से महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों ने स्थानीय पुलिस को दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के औढेरा गाँव निवासी सुनील उर्फ लल्ला की 28 वर्षीय पत्नी रंजना देवी की सन्दिग्ध अवस्था में घर के अंदर फांसी लगाने से मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों ने स्थानीय पुलिस को दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मलवां थानां क्षेत्र के ओऱखा कुँवरपुर गाँव निवासी मृतिका के भाई पंकज ने बताया कि हमारी बहन की शादी 7 जुलाई 2017 को हुई थी। हमारा बहनोई सुनील शराब पीने का आदी है। जिसके चलते आये दिन हमारी बहन रंजना के साथ मारपीट किया करता था। उसी ने हमारी बहन का गला दबाकर हत्या कर शव को फाँसी के फंदे से लटका दिया है। उसी ने बहन की हत्या की है पोस्टमार्टम के बाद उसके खिलाफ कार्यवाई करेंगे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!