उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के हाफिजपुर हरकरन गांव के समीप स्कूल से छुट्टी होने के बाद छात्र साइकिल से अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह अपने गांव के समीप पहुंचा तभी रोड से निकली एक तेज रफ्तार पिकअप उसको टक्कर मारते हुए निकल गई। जिससे छात्र रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के हाफिजपुर हरकरन गाँव निवासी अनूप कुमार का 15 वर्षीय पुत्र प्रिंस खजुहा कस्बे में स्थित पुरषोत्तम इण्टर कॉलेज में कक्षा 9 का छात्र है। जो रोज की भांति आज भी स्कूल पढ़ने गया था। स्कूल में छुट्टी होने के बाद साइकिल पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। जब वह अपने गाँव के समीप पहुंचा तभी रोड से गुजरी तेज रफ्तार पिकअप उसकी साइकिल को टक्कर मारते हुए निकल गई। जिससे छात्र रोड़ पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर छात्र को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!