उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पहुर गांव के समीप एक तेज रफ्तार लोडर बाइक सवारों को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना स्थानीयों ने सरकारी एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थानां क्षेत्र के बसोहनी गाँव निवासी 32 वर्षीय अजय व मलवा थानां क्षेत्र के अमरापुर गाँव निवासी 40 वर्षीय राजेश दोनों पेशे से फोटो ग्राफर है। दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर किसी काम से बकेवर जा रहे थे। जब वह कल्यानपुर थानां क्षेत्र के पहुर गाँव के समीप पहुंचे तभी रोड़ से गुज़रे एक तेज रफ्तार लोडर उनकी बाइक को टक्कर मारता हुआ निकल गया। घटना की सूचना स्थानीयों ने सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घयलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहाँ डॉक्टर ने राजेश की हालत गम्भीर देखते हुए उसको प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर अजय को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!