उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के बडे भीट बाबा के समीप देर शाम रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ जाने से लगभग 38 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के बाबा का पुरवा देवी नगर मजरे हरदो निवासी मेवालाल का पुत्र रविकरन बुधवार की शाम मजदूरी कर घर वापस जा रहा था। जब वह बढे भीट बाबा के समीप रेलवे लाइन पार करने लगा तभी ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share