उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के उनवा आधारपुर गांव में बीती रात एक युवक घर की खुली छत पर सो रहा था। तभी नींद में वह उठा और छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। तुरन्त परिजनों ने घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार इटावा जनपद के सैफेई थानां क्षेत्र के हरदोई गाँव निवासी शालिग राम का 40 वर्षीय पुत्र अवधेश विगत 8 माह से अपनी सासुराल उनवा आधारपुर गाँव में पत्नी के साथ रह कर मेहनत मजदूरी करता था।

बीती रात वह सासुराल में घर की खुली छत पर सो रहा था। तभी नींद में उठा और छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। तुरन्त परिजनों ने घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share