G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थानां क्षेत्र के बुधइयापुर गाँव के समीप अपने खेतो की देख रेख करने रेलवे लाईन के पार जा रहा किसान ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के बुधइयापुर गाँव निवासी स्व. सवनिया का 65 वर्षीय पुत्र राम किशोर आज सुबह 5:00 बजे अपने खेतो की देख रेख करने रेलवे लाईन के पार जा रहा था।

जब वह रेलवे लाईन पार करने लगा तभी ट्रेन आ गई। वह ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे राम किशोर की मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के पुत्र भईया लाल व परिवारिक भाई राम बाबू ने घटना के बारे में जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share