उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के घेरवा मजरे नेवाजीपुर गाँव के समीप अपने खेतो मे काम करने गए किसान को ज़हरीले साँप ने काट लिया। साँप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स किसान को इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंची।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के घेरवा मजरे नेवाजीपुर गाँव निवासी राम प्रसाद का 45 वर्षीय पुत्र राम सिंह गाँव के समीप अपने खेतो मे काम करने गया था। तभी काम करते समय उसको किसी ज़हरीले साँप ने काट लिया। साँप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स किसान को इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जाँच के उपरांत किसान राम सिंह को मृत घोषित कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share