G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थानां क्षेत्र के बलईपुर गाँव के समीप दो बाइको की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक चालक घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स की दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के सलेमपुर गाँव निवासी छोटे लाल का 28 वर्षीय पुत्र मुकेश अपनी पत्नी को बाइक पर सवार कर खागा कोतवाली क्षेत्र के वइसापुर गाँव अपनी सासुराल जा रहा था।

जब वह बलईपुर गाँव के समीप पहुंचा तभी सामने से आई दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक चालक मुकेश घायल हो गया घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स की दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share