G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थानां क्षेत्र के महना बंधवा गाँव मे सन्दिग्ध अवस्था मे घर के बाहर युवक का शव मिलने की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जाँच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के महना बधवा गाँव निवासी शिव दास सोनी का 28 वर्षीय पुत्र अमित सोनी अपनी सासुराल बाँदा जनपद के तेंदवारी गया था। वहाँ से बीती देर शाम घर लौट कर आया उसके बाद संदिग्ध अवस्था मे घर के बाहर पड़ोसियों ने पड़ा देखा तो उसके घर मे परिजनों को बताया। परिजनों ने जब जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की जानकारी होते ही मृतक के घर मे कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। मृतक ट्रक मकैनिक था मौत की खबर सुनकर मृतक की पत्नी ज्योति व दोनो पुत्रियां और एक पुत्र का रोरो कर हाल बेहाल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share