G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के गनेही गांव में एक युवक घर के अंदर रखे ईटों को हटा रहा था। तभी ईंटों के बीच छिपे सांप ने उसको काट लिया सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गनेही गांव निवासी इंद्रपाल का 35 वर्षीय पुत्र चंद्रभान आज दोपहर में घर के अंदर रखे ईंटों को हटा रहा था।

तभी ईंटों के बीच छिपे जहरीले सांप ने उसको काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर चंद्र भान को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share