उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धरियाव थाना क्षेत्र के बाईपास मोड पर वाहन के इंतेज़ार में खड़े युवक को एक तेज रफ्तार बाइक चलाने टक्कर मार दिया। जिससे रोड किनारे खड़ा युवक गम्भीर रुप से घायल हो गया। स्थानीयो ने घटना की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सरकारी एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार असोथर थानां क्षेत्र के मटियांव गाँव निवासी बड़कू त्रिपाठी का 40 वर्षीय पुत्र दुर्गेश त्रिपाठी अपनी पत्नी के साथ वाहन के इंतेज़ार में थरियांव बाईपास मोड़ पर रोड़ किनारे खड़ा था।

तभी रोड से गुज़रे एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने उसको टक्कर मार दिया। जिससे दुर्गेश गम्भीर रूप से घायल हो गया। वही स्थानीयों ने बाइक चालक को पकड़ कर घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल भेज बाइक चालक को अपने साथ ले गई। वही जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By