G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बे के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक उसको कहीं इलाज के लिए लेकर जाते उससे पहले ही उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार ललौली थानां क्षेत्र के बहुवा कस्बे के जवाहर नगर निवासी राम चन्द्र कुशवाहा का 33 वर्षीय पुत्र राकेश जो मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बीती रात वह बाइक पर सवार होकर किसी काम से गाजीपुर थानां क्षेत्र के शाह कस्बा आया था। जब वह वापस घर जा रहा था तभी शाह कस्बे के समीप कोई अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारता हुआ निकल गया। जिससे बाइक चालक राकेश रोड पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। जब तक उसको कही इलाज के लिए लेकर जाते उससे पहले ही उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share