G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के देवीगंज मोहल्ले में पुराने मकान को गिराते समय छत से गिरकर मजदूर गम्भीर रूप से घायल हो गया। तुरन्त मकान मालिक अपने वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थानां क्षेत्र के शाह कस्बा निवासी गंगा राम का 40 वर्षीय पुत्र धीरेंद्र उर्फ ननका जो मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। रोज की भांति आज भी वह गाँव निवासी राम दास के साथ राधा नगर थाना क्षेत्र के देवीगंज मोहल्ले में सुधीर के पुराने मकान को गिरा रहा था।

तभी वह छत से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। तुरन्त मकान मालिक अपने वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को कानपुर मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share