उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थानां क्षेत्र के हसवा कस्बे के समीप रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थानां क्षेत्र के जुगरा गांव निवासी स्व. राम नारायण का 55 वर्षीय पुत्र राम शरन जो मेहनत मजदूरी कर जीवन यापन करता था। वह थरियांव थाना क्षेत्र के हस्वा कस्बे मजदूरी करने आया था। मजदूरी कर वापस अपने घर जा रहा था।तभी रेलवे लाईन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share