G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के बिसौली नहर के समीप ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गए। घटना की सूचना स्थानियों ने सरकारी एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ऊनवा अधारपुर गांव निवासी बैजनाथ का 25 वर्षीय पुत्र अरविंद व गांव निवासी विकास और रंजीत तीनों बाइक पर सवार होकर किसी काम से शहर आ रहे थे।

जब वह बिसौली नहर पुलिया के आगे बड़े तभी सामने से आ रहे हैं ई-रिक्शा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार रोड पर गिरकर घायल हो गए घटना की सूचना स्थानियों ने सरकारी एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने विकास व रंजीत को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह दिया। वही अरविंद की हालत गंभीर देखते हुए भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share