उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जाफराबाद गांव में एक युवक अपने घर की छत से उतर रहा था। तभी उसका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। तुरन्त परिजन घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के जाफराबाद गांव निवासी छोटू का 30 वर्षीय पुत्र भूरा बीती रात अपने घर की छत से उतर रहा था।

तभी उसका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। तुरंत परिजन घायल अवस्था में उसको बिंदकी सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share