G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थानां क्षेत्र के मोहद्दीनपुर गांव में एक युवक रात को घर में सो रहा था। तभी उसको जहरीले सांप ने काट लिया सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के मोहद्दीनपुर गाँव निवासी हीरा लाल का 27 वर्षीय पुत्र पुत्तन सिंह को बीती रात घर मे सोते समय ज़हरीले सांप ने काट लिया। साँप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर युवक को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे। तभी इलाज के दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share