उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज संपूर्ण थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना कोतवाली पर पुलिस अधीक्षक द्वारा जन समस्याओं को सुना गया एवं समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया है। साथ ही थाना समाधान दिवस के रजिस्टरों का गहनता से अवलोकन कर सम्बन्धित दिशा निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में जनपद के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने थानों पर जन समस्याओं को सुन आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। थाना समाधान दिवस में कुल 107 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें 84 राजस्व से सम्बन्धित, 23 पुलिस से सम्बन्धित, राजस्व से सम्बन्धित 04 व पुलिस से सम्बन्धित कुल 02 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष में कार्यवाई नियमानुसार प्रचलित है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share