G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के कुशुम्भी गाँव के मोड़ के समीप बाइको की भिड़ंत में एक बाइक चालक पति पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे दोनों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत महिला को मृत घोषित करते हुए पति को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार किसनपुर थानां क्षेत्र के महेशपुर मठेठा गाँव निवासी बाबू लाल अपनी 48 वर्षीय पत्नी श्याम कली को बाइक पर सवार कर अपनी सासुराल हाथगांम थानां क्षेत्र के पलिया गाँव बीमार सास को देखने गया था। वहा से वापस लौटते समय जब वह कोतवाली क्षेत्र के कुशुम्भी मोड़ के समीप पहुंचा तभी सामने से आई दूसरी बाइक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिसमें दम्पति घायल हो गए घायल अवस्था मे दोनों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत महिला को मृत घोषित करते हुए पति को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। मृतिका अपने पीछे चार पुत्री व दो पुत्र को रोता बिखता छोड़ गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share