G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगाम थाना क्षेत्र के ग्राम इमिलिहापाल गांव में शुक्रवार की सुबह मानसिक तनाव के चलते 35 वर्षीय युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार इमिलिहापाल गांव निवासी कल्लू पाल का पुत्र मनोज कुमार शराब पीने का आदी था। बताते हैं कि पिछले कुछ माह से उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था और आये दिन पत्नी तारा देवी से मारपीट किया करता था। आज सुबह छह बजे उसने घर के अंदर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share