G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थानां क्षेत्र के घनघरावल हरदासपुर गाँव के समीप रोड पार कर रहे बृद्ध को तेज रफ्तार चार पहिया वाहन टक्कर मारता हुआ निकल गया। वाहन की टक्कर से बृद्ध रोड पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते मे उसकी मौत हो गई घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बेहटा गाँव निवासी स्व. छोटे का 63 वर्षीय पुत्र राम सजीवन कल अपने बेटी की ससुराल निमंत्रण में गया था तभी बकेवर थानां क्षेत्र के ल घनघरावल हरदासपुर गाँव के समीप रोड पार करते समय तेज रफ्तार चार पहिया वाहन उसको टक्कर मारता हुआ निकल गया। वाहन की टक्कर से राम सजीवन गम्भीर रूप से घायल हो गया।घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते मे उसकी मौत हो गई घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मृतक की पत्नी झूरही व बेटी-बेटों को हुई तो सभी का रोरोकर हाल बेहाल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share