उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थानां क्षेत्र के मीरापुर गाँव मे घर के समीप काम कर रही महिला को ज़हरीले साँप ने काट लिया। साँप काटने की बात उसने घर आकर अपने परिजनों को बताई तो तुरन्त परिजनों ने सरकारी 108 एम्बुलेन्स को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची।

जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के मीरापुर गाँव निवासी मेवा लाल की 50 वर्षीय पत्नी रसूलन घर के समीप काम कर रही थी। तभी वहां छिपे ज़हरीले सांप ने उसको काट लिया। साँप काटने की जानकारी उसने घर आकर अपने परिजनों को दिया। तो तुरन्त परिजनों ने सरकारी 108 एम्बुलेन्स को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स रसूलन को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share