उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज में आज नारियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए सरकार ने ठोस कदम उठाया है।
हुसैनगंज क्षेत्र के जगतपुर आदिल स्थित अनुश्री गेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आयोजित महिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में बोलती हुई प्रदेश की महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि महिला अब अबला नही सबला है।महिलाओं के सम्मान और उन्हें स्वावलम्बी बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयास से देश की संसद मे नारी शक्ति एवं बन्दन कानून पास हो गया है।कानून में अब महिलाओं को अपने उत्पीड़न की शिकायत महिला अधिकारी से कर सकेगी।इसके लिए सभी थानों में एक महिला उपनिरीक्षक को जिम्मेदारी सौंपी गई है। महिला हेल्प लाइन के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।कानून के माध्यम से सरकारी सेवाओं में महिलाएँ की पर्याप्त भागीदारी होगी। महिलाएं अब पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेगी। इस कानून से देश की संसद तथा विधानसभाओ में महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व होगा। भाजपा की जिलामन्त्री सुशीला मौर्या ने महिला आरक्षण विधेयक पारित कराने के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी को धन्यवाद दिया।कार्यक्रम की सह संयोजक रेखा सरोज ने कार्यक्रम में महिलाओं के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। इस मौके पर महिला मोर्चा की संजना द्विवेदी, दीपिका सिंह, बबुली निषाद, भिटौरा ब्लाक प्रमुख अमित तिवारी के साथ आँगनवाड़ी, आशाबहू तथा समूह की तमाम महिलाए मौजूद रहीं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By