उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना कल्यानपुर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसमस्याओं को सुना गया एवं समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया है। एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना राधा नगर में जन समस्याओं को सुना गया साथ ही थाना समाधान दिवस के रजिस्टरों गहनता से अवलोकन कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में जनपद के क्षेत्राधिकारी/ प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने थानों पर जनसमस्याओं को सुनकर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। थाना समाधान दिवस में कुल 121 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए , जिसमें 87 राजस्व से सम्बन्धित, 34 पुलिस से सम्बन्धित , राजस्व से सम्बन्धित 04 व पुलिस से सम्बन्धित कुल 07 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष में कार्यवाई नियमानुसार प्रचलित है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By