उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के ग्राम खरगसेनपुर के समीप रविवार की सुबह अनियंत्रित होकर बाइक गिर जाने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार खरगसेनपुर गांव निवासी विजय पाल का 22 वर्षीय पुत्र सूरजपाल आज सुबह लगभग आठ बजे बाइक से कहीं जा रहा था। जब वह गांव से बाहर निकला तभी अनियंत्रित होकर बाइक गिर गई। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। सरकारी 108 एम्बुलेन्स को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहा ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share