उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हाथगांम थानां क्षेत्र के चक भुंगापुर गाँव के समीप कल खेतों में काम करने गई महिला को जहरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की बात महिला ने घर आकर अपने परिजनों को बताई तो परिजन महिला को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ् केंद्र लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के चक भुंगापुर गाँव निवासी राज कुमार की 32 वर्षीय पत्नी विनीता देवी कल गाँव के समीप खेत मे काम करने गई थी।

तभी उसको ज़हरीले साँप ने काट लिया। सांप काटने की बात विनीता देवी ने घर आकर अपने परिजनों को बताई तो परिजन उसको इलाज के लिए हाथगांम सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने तुरन्त सरकारी 108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने जाँच के उपरांत विनीता देवी को मृत घोषित कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share