G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थानां क्षेत्र के चौडगरा के समीप एक बाइक चालक अनियंत्रित होकर नहर में जाकर गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कानपुर जनपद के महराजगंज थानां क्षेत्र के पुरवा मीर गाँव निवासी केदार सिंह गौतम का 35 वर्षीय पुत्र राकेश सिंह गौतम बाइक पर सवार होकर फतेहपुर जनपद के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा मेला देखने आया था। बीती रात 11 बजे वह वापस घर जा रहा था।

तभी कल्यानपुर थानां क्षेत्र के चौडगरा के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर कोरशम नहर में जाकर गिर गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share