G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के एनएच-2 पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक चालक को टक्कर मार दिया। जिसमें बाइक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जब तक उसको कही इलाज के लिए लेकर जाते उससे पहले ही ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बसौनीपुर गांव निवासी रामनरेश का 22 वर्षीय पुत्र शानू सोमवार की शाम बाइक पर सवार होकर कस्बा किसी काम से आ रहा था। जैसे ही वह एनएच-2 पर पहुंचा तभी तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दिया।

जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share