G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के रसूलाबाद व फैजुल्लापुर स्टेशन के बीच शुक्रवार की शाम रेलवे लाइन पार करते समय 13 वर्षीय किशोरी की ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के बबरापुर गाँव निवासी मोतीलाल की पुत्री सुनैना देवी शुक्रवार की शाम खेत से घर वापस जा रही थी तभी रेलवे लाइन पार करते समये ट्रेन की चपेट में आ जाने से घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। हादसे के बाद मृतिका के परिजनो में कोहराम मच गया।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share