G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अल्लीपुर बहेरा गाँव के बीच साइकिल सवार को डीसीएम ने टक्कर मार दिया। जिससे साइकिल सवार घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको उपचार के लिए नज़दीकी स्वस्थ केंद्र पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अल्लीपुर बहेरा गांव निवासी स्व. मेवा लाल का 42 वर्षीय पुत्र राम बाबू साइकिल पर सवार होकर किसी काम से बहेरा से अल्लीपुर जा रहा था। तभी रास्ते मे रोड से निकली डीसीएम ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया।

जिसमे साइकिल सवार राम बाबू घायल हो गया। तुरन्त उसको इलाज के लिए हाथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुँचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share