G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के करसावां गाँव के समीप जंगल से शौचक्रिया कर वापस घर आ रहे बृद्ध को बाइक चालक ने टक्कर मार दिया। जिससे बृद्ध घायल हो गया घायल अवस्था मे उसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के करसावां गाँव निवासी स्व. भूरा सिंह का 60 वर्षीय पुत्र अभिमन्यु सिंह गाँव के समीप शौचक्रिया करने गया था। वहाँ से जब वह वापस घर आ रहा था तभी रोड से निकले बाइक चालक ने उसको टक्कर मार दिया।

बाइक की टक्कर से बृद्ध रोड पर गिरकर घायल हो गया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो फोन कर सरकारी 108 एम्बुलेन्स को सूचना दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स बृद्ध को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share