G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खागा तहसील क्षेत्र धाता विकास खंड क्षेत्र के धाता रोड स्थित एक ईट भट्ट में जाकर तीस बच्चों को दी गई राहत सामग्री। जन सेवक फिरोज राजा और ननकू महाराज के द्वारा लगातार गरीब एवं अनाथ गरीब और छोटे बच्चों के बीच लगातार उनका हाल-चाल लेने पहुंच जाते हैं। जनसेवक फिरोज राजा ने ठंड शुरू होते ही आज धाता के समीप एक ईट भट्ट में जाकर वहां के मजदूरों के छोटे-छोटे बच्चों को दी राहत सामग्री और ठंड से बचाव हेतु जैकेट और कपड़े छोटे-छोटे बच्चों को ठंड से बचाव के लिए जैकेट और कपड़ा उपलब्ध कराया जैकेट पाकर छोटे-छोटे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे जैकेट और कपड़ा देखकर बच्चों के माता-पिता के भी चेहरे में खुशी देखने को मिली जनसेवक फिरोज राजा ने कहा कि ठंड के दौरान लगातार जैसे ही सूचना मिलती है। तो वहां पर जाकर गरीब बच्चों के लिए ठंड से बचाव के लिए जैकेट कपड़ा मुहैया कराई जाएगी। ठंड शुरू होते ही जनसेवक फिरोज राजा और जनसेवक ननकू महाराज के द्वारा आज फिर एक नेक कार्य किया गया। इस मौके पर फिरोज राजा जन सेवा, के साथ ननकू महाराज जन सेवक, मोहम्मद सरफराज, बलराज, सूर्य शर्मा ,मोहम्मद नफीस ,सोनू पटेल के साथ तमाम लोग उपस्थित रहे।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share