G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के शनी मन्दिर के समीप ई-रिक्सा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्से पर सवार महिला घायल हो गई। घायल अवस्था मे रिक्सा चालक ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के गडरियन पुरवा काशीराम कालोनी निवासी सोहन लाल की 45 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी ई-रिक्से पर सवार होकर किसी काम से शहर आ रही थी।

जब उसका रिक्सा कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड़ शनी मंदिर के समीप पहुंचा तभी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें रिक्से पर सवार सुनीता देवी घायल हो गई। घायल अवस्था मे रिक्सा चालक उसी रिक्से से इलाज के लिए उसको जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share