उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के सुधवां मोड़ पर बीती देर शाम साइकिल सवार मजदूर को अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे मजदूर रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र के अतरहा गाँव निवासी राम सजीवन का 33 वर्षीय पुत्र देवराज मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। रोज की भांति आज भी वह मजदूरी करने गया था।

शाम को छुट्टी होने के बाद वापस साइकिल पर सवार होकर घर लौट रहा था। जब वह थरियांव थाना क्षेत्र के सुधवां मोड़ पर पहुंचा तभी अज्ञात वाहन उसकी साइकिल को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे साइकिल सवार देवराज रोड पर गिरकर घायल हो गया। जिसकी सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By