उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बनझलवा गाँव में बीती देर शाम ट्रैक्टर चालक बृद्ध महिला को टक्कर मारकर ट्रैकर सहित मौके से फरार हो गया। गम्भीर रूप से घायल बृद्धा को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बनझलवा गाँव निवासी स्वर्गीय आशाराम पाल की 50 वर्षीय पत्नी जगरानी गाँव मे दूध देने जा रही थी। तभी गाँव निवासी प्रेम नारायण पटेल के घर के सामने ट्रैक्टर ने उसको टक्कर मार दिया।

जिससे बृद्धा गम्भीर रूप से घायल हो गई और ट्रैक्टर चालक कोतवाली क्षेत्र के दतवा खेड़ा निवासी कल्लू ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग गया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त सरकारी 108 एम्बुलेन्स को सूचना दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल अवस्था मे महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!