उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के मुराइन मोहल्ले में घर के अंदर सन्दिग्ध अवस्था मे युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के मुराइन मोहल्ला निवासी जिया लाल कोरी का 22 वर्षीय पुत्र करन कोरी ने घर के अंदर संदिग्ध अवस्था मे फाँसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। जब परिजनों ने उसका शव फाँसी के फंदे से लटका हुआ देखा तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!