G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज में असोथर थाना क्षेत्र के सौरई गाँव से लोडर में दो भैस लादकर 5 लोग कानपुर जनपद जा रहे थे। लोधीगंज फ्लाइ ओवर पर पहुंचा तभी लोडर का टायर फट गया। लोडर अनियंत्रित होकर पलटा गया। जिसमें पाँचो लोग घायल हो गए। जिसमे दो गम्भीर रूप से घायलो को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार कानपुर जनपद के सचेंडी थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी लाल सिंह का 30 वर्षीय पुत्र संजय सिंह व कानपुर जनपद के बिधनू थाना क्षेत्र के बाम्बीपुर गांव निवासी मिठ्ठू का 45 वर्षीय पुत्र रमेश अपने तीन और साथियो के साथ असोथर थाना क्षेत्र के सौरई गाँव से लोडर में दो भैस लादकर कानपुर जा रहे थे। जब उनका लोडर सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज फ्लाइ ओवर पर पहुंचा तभी लोडर का टायर फट गया। लोडर अनियंत्रित होकर पलटा गया। जिसमें पाँचो लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची एम्बुलेन्स ने दोनो गम्भीर रूप से घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share