उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के चाँदपुर थाना क्षेत्र के भिखनीपुर गाँव के समीप अज्ञात चार पहिया वाहन स्कूल के छात्र को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे छात्र गम्भीर रूप से घायल हो गया घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो उसको उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भिखनीपुर गाँव निवासी धर्मेंद्र सिंह का 7 वर्षीय पुत्र रुद्र सिंह जो गाँव मे स्थित प्राइमरी पाठशाला में कक्षा दो का छात्र था। बीती शाम स्कूल से हुई छुट्टी के बाद वह घर जा रहा था। तभी रास्ते मे उसको चार पहिया वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। परिजनों को जानकारी हुई तो घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेंव को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल अवस्था मे छात्र को इलाज के लिए अमौली सीएचसी लेकर पहुंची। जहाँ डॉक्टर ने जाँच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत की खबर जब उसके घर पहुंची तो घर मे कोहराम मच गया। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के दादा गम्भीर सिंह ने घटना की जानकारी दिया।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!