उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के दरियापुर गाँव मे कल एक अधेड़ पेड़ पर चढ़कर बकरियों के लिए पत्ती तोड़ रहा था। तभी उसका पैर पेड़ से फिसल गया और वह नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसको परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दरियापुर गाँव निवासी मटरू का 60 वर्षीय पुत्र किशोरी लाल कल सुबह बकरियों के लिए पेड़ पर चढ़कर पत्ती तोड़ रहा था।तभी उसका पैर पेड की डाल से फिसल गया। जिससे किशोरी लाल पेड़ से नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल गो गया।

घटना की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त मौके पर पहुँचे और उसको उपचार के लिए अपने वाहन से बहुवा सीएचसी लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने हालत गम्भीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे। कुछ समय पश्चात परिजन उसको कही और इलाज के लिए लेकर जा रहे थे तभी रास्ते मे उसकी मौत हो गई।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share