उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गौशपुर गाँव मे बीती रात घर में सो रहे युवक की सन्दिग्ध अवस्था मे मौत हो गई। सुबह जब परिजनों को जानकारी हुई तो घर मे कोहराम मच गया। सन्दिग्ध अवस्था युवक की मौत की सूचना पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गौशपुर गांव निवासी स्व. धर्मपाल का 42 वर्षीय पुत्र बलराज बीती रात घर मे सो रहा था। सुबह वह सन्दिग्ध अवस्था मे कमरे में मृत मिला तो शंका होने पर परिजनों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रहीं है। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के भाई उदय पाल ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पोस्टमार्टम के बाद कार्यवाई करने की बात कही।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!