G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के बिसौली नहर पुलिया के समीप पैदल घर जा रहे युवक को बाइक चालक ने टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से युवक घायल हो गया तो उसके परिजन घायल अवस्था मे उसको उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बिसौली गांव निवासी राम पाल का 45 वर्षीय पुत्र जय सिंह बीती रात गाँव के समीप नहर पर स्थित डॉक्टर के यहाँ से दवा लेकर पैदल घर जा रहा था।

तभी रोड से गुजरे बाइक चालक ने उसको टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से पैदल जा रहा जय सिंह रोड पर गिरकर घायल हो गया। हादशे कि जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share