G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के रुसिया गाँव में अधेड़ ने सन्दिग्ध अवस्था मे ट्यूबबेल के अंदर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर घटना की जाँच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रूसिया गाँव निवासी स्व. देव करन पटेल का 50 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार पटेल ने सन्दिग्ध अवस्था मे गाँव में स्थित ट्यूबबेल के अंदर फाँसी लगाकर अत्महत्या कर लिया। जब फाँसी के फंदे विनोद का शव लोगो ने लटका देखा तो गाँव मे हड़कम्प मच गया। मृतक के परिजनों को जानकारी हुई तो उसके घर मे कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंचीं पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जाँच पड़ताल कर रही है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share